पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर में हुआ निःशुल्क पट्टों का वितरण।

SHARE:

  1. पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर में निःशुल्क पट्टों का वितरण।

देसूरी,पाली।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को देसूरी ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम सिद्धार्थ सांदू, तहसीलदार हरेन्द्र सिंह चौहान और विकास अधिकारी समीक्षा वर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।

बीडीओ समीक्षा वर्मा ने बताया कि इस तरह के शिविर पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।शिविर के दौरान घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू परिवारों को 10 आवासीय पट्टे निःशुल्क वितरित किए गए।

इस अवसर पर देसूरी ग्राम पंचायत प्रशासक केसाराम भील, वीडीओ घीसाराम जाट, भवानीसिंह राठौड़ और अन्य स्थानीय अधिकारी मौजूद थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment