पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार कर रही अनेक प्रयास विभिन्न योजनायेंं प्रगतिरत।

SHARE:

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण,जल संग्रहण कामों से बदल रही तस्वीर।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार कर रही अनेक प्रयास विभिन्न योजनायेंं प्रगतिरत।
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत हुआ मीडीया का फील्ड विजिट

पाली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि देश प्रदेश में पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण और जल का सरंक्षण किया जाये औेर सभी जल की महत्ता को समझे और उनमे जागरूकता आये। इसी को मध्यनजर रखते हुये राज्य सरकार ने वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान को प्रांरभ किया है ताकि आमजन में जल को बचाने , विवेकपूर्ण उपयोग किया जा सके।
इसके लिये गुंदोज में जलग्रहण विकास एवं भू संरक्ष्ण विभाग द्वारा लगभग 32 लाख रूपये की लागत से लगभग 30 बीधा जमीन में पन्द्रह हजार पौधारोपण व जलसंग्रहण के लिये 21 लाख 50 हजार की लागत से पानी स्टोरेज डब्लूएचएस खंड भी बना हुआ है साथ ही वहां पौधारोपण किया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 तथा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.1 के अन्तर्गत खण्ड पाली में परियोजना स्वीकृत है जिसमें कार्य चल रहा है। जिसे आज वंदे गंगा अभियान के तहत आज मीडीया के विभिन्न प्रतिनिधियों ने इसे देखा और जानकारी प्राप्त की।
जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने भैरूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इसी परियोजना में चारागाह विकास कार्य गुन्दोज स्वीकृत है जिसमें इस वर्ष मानसून में 15000 पौधों का पौधारोपण किया किया जाएगा। जिसमें 3000 पौधें छायादार तथा 500 फलदार पौधों के अतिरिक्त मियावाकी के तहत 11500 पौधों का सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। इस गोचर का क्षेत्रफल 30 बीघा है। गड्डों की खुदाई का कार्य फिलहाल चल रहा है।
उन्होंने बताया कि 15 जून तक अग्रिम मृदा कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा मिट्टी परिक्षण करवाने के पश्चात ही पौधों कि किस्म का निर्धारण किया जाएगा इस के लिये 10.50 लाख का प्रावधान है जिसमें गड्डों की खुदाई करना, थांवला बनाना, पौधों की सप्लाई एवं परिवहन करना, पौधारोपण करना, पानी पिलाना, निराई गुडाई करना, खाद, कीटनाशक का उपयोग करना शामिल है। जिससे आने वाले दिनो में क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। पौधों की रखवाली के लिए दिन तथा रात में चौकीदार के लिए 2.02 लाख का प्रावधान इसके अतिरिक्त हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9417526432

Leave a Comment