पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मिल्की पुर विधायक ने व्यक्त की संवेदना, कार्रवाई का दिया भरोसा,जमीन विवाद को लेकर मां बेटेंकी हत्या।

SHARE:

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मिल्की पुर विधायक ने व्यक्त की संवेदना, कार्रवाई का दिया भरोसा,जमीन विवाद को लेकर मां बेटेंकी हत्या।

संजय यादव,अयोध्या।

खंडासा थाना क्षेत्र के महुआ पूरे फौजदार गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मां और बेटे की निर्मम हत्या के मामले में शुक्रवार को विधायक मिल्कीपुर चंद्रभान पासवान ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक पासवान ने कहा कि यह घटना बेहद दुःखद और निंदनीय है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान उनके साथ पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment