केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर किसानो को आत्म निर्भर बनने का किया आह्वान।

SHARE:

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर किसानो आत्म निर्भर बनने का किया आह्वान।

किसानो क़े उत्थान क़े लिये केंद्र व राज्य की सरकार कृत संकल्प।

विकसित कृषि संकल्प अभियान

देसूरी, पाली।

ग्राम पंचायत देसुरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम वैज्ञानिक किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोनरी पाली के कृषि वैज्ञानिक डॉ. चन्दन कुमार ने किसानों को उन्नत बागवानी की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ० कीर्तिका ने कृषको को कृषि वानिकी की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. कमला चौधरी ने मृरा स्वास्थय, मृदा से फसलों में होने वाले कीट- रोगो की जानकारी व नियंत्रण के उपाय सुझाए। साथ ही मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी। श्री सहायक निदेशक वृति विस्तार बाली ने कृषको को विभागीय योजनाओ एवं प्राकृ‌तिक खेती की जानकारी दी। वैज्ञानिक कृषि संवाद कार्यक्रम में वैज्ञानिको ने किसानो की समस्याएँ सुनी एवं उनके निराकरण के उपाय बताए तथा उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। वैज्ञानिक-कृषि संचार कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य के प्रतिनीधी मुकेश सिंह राजपुरोहित, सोनाणा, ग्राम पंचायत-देसुरी सरपंच श्री केसाराम भील,सहायक कृषि अधिकारी, देसुरी सुखाराम वर्मा व ललित कुमार गर्ग, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक देसूरी,मोहित भारती, कृषि पर्यवेक्षक-सुमेर, राकेश कुमार कृषि पर्यवेक्षक (उद्यान) देसूरी,निर्मल कुमार, राजिविका आदी मौजूद रहे। किसानो ने कार्यक्रम की सराहना की कार्यक्रम को उपयोगी व ज्ञानवृधक बताया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment