ब्राह्मणी बाण माता मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न।

SHARE:

ब्राह्मणी बाण माता मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न।

श्रद्धालुओं ने माता की चौखट पर शीश नवाकर खुशहाली की कामना की।

घाणेराव,पाली

घाणेराव कस्बे के झालीवाव क्षेत्र में स्थित ब्राह्मणी बाण माता मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। ब्राह्मणी बाणमाता के उपासक कालूराम सैन व आवरा माता के उपासक रामलाल सुथार के सानिध्य में ब्राह्मणी बाण माता के वार्षिक उत्सव निमित्त माता के मंदिर पर चढ़ने वाली ध्वजा की वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ झालीवाव क्षेत्र की परिक्रमा निकाल कर ध्वजा के चढ़ावे के लाभार्थी द्वारा वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि व माता के जयकारों के साथ मंदिर पर श्रद्धा के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। इसके पश्चात आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता की चौखट पर शीश नवाकर खुशहाली मांगी। आयोजकों द्वारा प्रसादी का आयोजन किया जिसे सभी भक्तजनों ने ग्रहण किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment