अयोध्या भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आज अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर दर्शन पूजन किया. इस दरमियान हनुमानगढ़ी मंदिर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ उमड पड़ी।
संजय यादव अयोध्या
अयोध्या पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भक्ति भाव में सराबोर दिखे. जैसे ही राम के दरबार में पहुंचे वैसे ही मौजूद राम भक्तों ने जय श्री राम का उद्घोष किया. उसके बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा ने अयोध्या आने वाले भक्तों का भी अभिवादन किया. दर्शन पूजन कर दोनों लोग भाव विभोर दिखे, लेकिन मीडिया से दोनों ने ही दूरी बनाई.
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों भक्ति में लीन नजर आ रही है. पिछले दिनों जहां विराट कोहली ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था. उसके बाद आज सीधे प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे जहां भक्ति भाव में लीन नजर आए.
आपको बताते चलें, अयोध्या में जब से प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हुए तब से पूरे देश दुनिया के राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं. इसके अलावा फ़िल्म जगत क्रिकेट जगत और देश-विदेश वीआईपी लोग भी बालक राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या आते हैं. इसी कड़ी में आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी अयोध्या पहुंचे
हनुमानगढ़ी मंदिर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ उमड पड़ी. जिस कारण प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हनुमानगढी के पुजारी हेमंत दास ने हनुमानगढ़ी मंदिर पर फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को दर्शन पूजन कराया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





