शूटिंग प्रतियोगिता में यश पाठक ने बढ़ाया अयोध्या का मान: शनि कुमार वर्मा।
संजय यादव,अयोध्या।
प्रयागराज में 15 से 18 मई तक आयोजित चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। जिला राइफल क्लब अयोध्या से जुड़े खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
सीनियर मैन कैटेगरी में यश पाठक (पुत्र शरद पाठक बाबा), उमंग पाठक (पुत्र नरेंद्र पाठक) और श्रेयांस सिंह ने बेहतरीन स्कोर हासिल किया। सब यूथ कैटेगरी में सिद्धार्थ और राजवीर ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। महिला वर्ग में सरिता वर्मा और ज्योत्सना ने उम्दा प्रदर्शन किया, वहीं एडीएम प्रशासन अयोध्या अनिरुद्ध सिंह ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर सर्वाधिक अंक अर्जित किए।
जिला राइफल क्लब के कोच शनि कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब से कुल 40 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी ने स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच शनि वर्मा को दिया।
इस मौके पर भारतीय शूटिंग कोच दीपक दुबे ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





