विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
नरेन्द्र सेठिया चितौडगढ
जीबीएच जनरल अस्पताल उदयपुर एवं श्री सांवलिया सेवा संस्थान द्वारा राशमी में 10 मई 2025 रविवार को स्वर्गीय श्री नाहर सिंह जी गिलूण्डिया की पुण्यस्मृति में गिलूण्डिया परिणय पेलेस बाई पास रोड राशमी में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया !
शिविर का शुभारंभ गिलूण्डिया परिवार के सदस्यों द्वारा स्वर्गीय नाहर सिंह जी गिलूण्डिया की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया!
इस शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग,नेत्र रोग,मानसिक रोग,नाक,कान,गला रोग,शिशु रोग,वक्ष व क्षय रोग आदि के मरीज़ो को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया जाकर रजिस्ट्रेशन किया गया!
उसके बाद ऑपरेशन योग्य 22 मरीज़ो को चिन्हित कर उनको शनिवार शाम को ही बस द्वारा उदयपुर जीबीएच जनलर हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ निशुल्क ऑपरेशन व जरूरतमंद रोगियो की सीटी स्कैन,एमआरआई,सोनोग्राफी जाँच भी निशुल्क की जाएगी!
शिविर आयोजक परिवार से अधिवक्ता गोवर्धन सिंह गिलूण्डिया ने बताया की शिविर में कुल 133 रोगियो की जांच कर जरूरतमंद मरीजो को निशुल्क दवाईया वितरित की गई ।
शिविर में 22 लोग को ऑपरेशन व गहन जांच योग्य पाया गया जिनकी उदयपुर में निशुल्क जांच व उपचार जारी हे!
इस अवसर पर चिकित्सीय टिम के साथ जोध सिंह गिलूण्डिया,अधिवक्ता गोवर्धन सिंह गिलूण्डिया ,भँवर सिंह, ईश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह,एडवोकेट रवि गिलूण्डिया, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य लोकेश आर्य, शांति लाल कावड़िया,एडवोकेट विनोद आचार्य,देवेन्द्र चंडालिया, राजू रांका,महेंद्र रांका,अशोक पोखरना,महावीर मारू, आयुष रांका, केतन पोखरना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





