शहर को स्वच्छ बनाने की अपील पाली को स्वच्छ बनाने में करें सभी सहयोग – कलक्टर मंत्री।
निगम के ऑटो टीपर के माध्यम से स्वच्छता के लिये करेंगे जागरूक, कचरा डालने पर होगा चालान – आयुक्त भारद्वाज।
पाली।
नगर निगम पाली अब शहर में कचरा एकत्र करने वाले सभी वार्डाे के ऑटो टीपर के माध्यम से स्वच्छता के लिये जागरूक किया जायेगा। जिसमें आमजन द्वारा कचरे को ऑटो टीपर में ही डाले जाने के लिये आग्रह किया गया है।
नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि शहर के सभी आटो टीपर निर्धारित समय पर कचरा संग्रहण करते है लेकिन कुछ लोगों द्वारा आटो टीपर के निकल जाने के बाद कचरा प्लास्टिक आदि नगर निगम के नालों में डाल दिया जाता है जिससे कि ये अवरूद्व हो जाते है, जिससे कि गत साल बारिश में इससे शहर को दिक्कतों को सामना करना पडा था। उन्होंने कहा कि सभी शहर वासी इसमें सहयोग करे अन्यथा कचरा नाले नालियो में डालने वालों पर नियमानुसार प्रतिदिन
एक हजार का जुर्माना व चालान किया जायेगा साथ ही आगे अभियोजन की कार्रवाई भी की जा सकती है।
*जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने की आमजन से स्चच्छता रखने व कचरा ऑटो टीपर में ही डालने की अपील*
कलक्टर मंत्री ने सभी शहरवासियों से शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की और कहा कि शहर को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाने में सहयोग करे और कचरा निगम के ऑटो टीपर में ही डाले जिससे कि आने वाले बारिश के दिनों मे शहर को समस्याओं का सामना ना करना पडे और शहर भी साफ बने। उन्होंने कहा कि सभी कहा कि सभी लोग इसमें सहयोग करे व जिस प्रकार हम घर को साफ सुथरा रखतें है उसी प्रकार शहर को भी अपना मानते हुये कचरा आटो टीपर में डाले अन्यथा संबधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। इसी प्रकार नगर निगम आयुक्त भारद्वाज ने भी आमजन से सहयोग की अपील की है।
———-
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





