गुप्तेश्वर महादेव का मेला ध्वजा रोहण के साथ शुरू।

SHARE:

गुप्तेश्वर महादेव का मेला ध्वजा रोहण के साथ शुरू।

घाणेराव,पाली
कस्बे के दक्षिणी छोर की पहाड़ी की गुफा में स्थित गुप्तेश्वर महादेव व द्वादश ज्योर्तिलिंग का भव्य व विशाल मेला गुरुवार सुबह ग्यारह बजे द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिरों पर ध्वजा रोहण के साथ शुरू हुआ। इस दौरान गुप्तेश्वर महादेव के स्वयं भू शिवलिंग का पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक चलता रहा। इसके बाद अंगीकारी द्वारा सभी शिवलिंगों को पुष्प अंगी से सुशोभित किया। जिसके दर्शनार्थ के लिए शिव भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई थी। शिव नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित इस विशाल मेले में पहले दिन मेले में पहुंचने वाले सभी भक्तों के लिए भामाशाह शुकंराज जसराज पारेख परिवार द्वारा फले चूंदड़ी यानि निःशुल्क भोजन व्यवस्था का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा के प्रसाद के रूप में भोजन किया। रात्रि में धर्मेंद्रसिंह परिहार एंड पार्टी के बैनर तले संस्कृति व भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें कस्बे सहित दूरदराज के भारी संख्या में लोग पहुंचे। संपूर्ण मेले की व्यवस्था में मंडल के पदाधिकारी व सदस्य जुटे रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment