अग्निकांड पीड़ित परिवारों के लिए देवदूत बने शिवेंद्र सिंह।

SHARE:

अग्निकांड पीड़ित परिवारों के लिए देवदूत बने शिवेंद्र सिंह।

संजय यादव

अयोध्या।

जिले की गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुआरी माझा में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के लिए ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष और समाजसेवी शिवेंद्र सिंह देवदूत बनकर सामने आए।
अग्निकांड के बाद जब यह जानकारी मिली कि कई परिवारों के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं, तो शिवेंद्र सिंह तत्काल पुआरी माझा पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ समय बिताकर उनका दर्द साझा किया और बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थ और अन्य राहत सामग्रियां वितरित की।इसके साथ ही, समाजसेवी शिवेंद्र सिंह ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद भी प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए तत्क्षण सहायता भेजी और उनके दुख को समझते हुए यह आश्वासन दिया कि आगामी समय में भी इन परिवारों की सहायता की जाएगी।ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने इस बारे में बयान देते हुए कहा, “हमारे पीड़ित परिवारों के लिए यह बहुत बड़ी दैवीय आपदा है। आपदा की इस घड़ी में हम हर पल पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। आज तात्कालिक रूप से पीड़ित परिवारों को खाद्य पदार्थ व राहत सामग्री उपलब्ध कराकर आर्थिक मदद की गई है। इसके बाद भी आवश्यकता के अनुसार उनकी जो भी मदद होगी, की जाएगी।”शिवेंद्र सिंह की इस पहल से प्रभावित परिवारों में आशा की किरण जागी और क्षेत्रवासियों ने उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment