विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कई कार्यक्रम।

SHARE:

विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में हुए कई कार्यक्रम।

पाली।

विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष में सोमवार को पाली शहर सहित जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विकास मारवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि टीबी दिवस को लेकर जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कई गतिविधियां आयोजित कर लोगों को टीबी रोग के बार में जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2025 को क्षय रोग दिवस पर सोमवार को क्षय रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए जी.एन.एम. एवम् ए.एन.एम. प्रशिक्षणार्थी द्वारा टी.बी. स्लोगन, बैनर सहित शहर के मुख्य मार्गो से रैली निकाली गई। यह रैली टीबी अस्पताल से रवाना हुई। इस रैली को अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. पी.सी. दीपन ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जी.एन.एम. एवम् ए.एन.एम. प्रशिक्षणार्थीयों ने भाग लिया। रैली के बाद इन प्रतिभागियों के लिए पोस्टर एवम् प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया। प्रश्नोत्तरी एवम् पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। टीबी अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डाॅ.रंजीत सिंह मेघवंशी ने टी.बी. रोग एवम् जागरूकता के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा सभी को क्षय रोग के उन्मूलन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक वियंग शर्मा, जिला पी.पी.एम. समन्वयक राजीव गहलोत, जिला पी.एम.डी.टी.एवं टी.बी.एच.आई.वी काॅर्डिनेटर कुलदीप शर्मा, जिला आई.ई.सी.समन्वयक नन्दलाल शर्मा, प्रमोद पाण्डेय,मो.सालिक, महावीर सिंह भायल, ताराराम, मांगीलाल सोनल, राणी देवी एवम् समस्त जिला क्षय निवारण केन्द्र और एनटीईपी स्टाफ उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment