एसपीयू महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न-खिलाड़ियों में दिखा उत्साह।

SHARE:

एसपीयू महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न-खिलाड़ियों में दिखा उत्साह।

फालना,पाली

एसपीयू जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन प्राचार्य डॉ. हिमांशु मेहता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक किया गया। इस मौके पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (छात्र) में प्रथम स्थान प्रकाश कुमार बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान प्रवीण कुमार बीए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान शिवराज प्रताप सिंह बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (छात्र) में प्रथम स्थान प्रवीण कुमार बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान हितेश कुमार बीए प्रथम सेमेस्टर व हर्षित कुमार बीए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता (छात्रा) में प्रथम स्थान भावना सोनल बीए तृतीय सेमेस्टर, आयशा शेख बीकॉम तृतीय वर्ष एवं खुशी श्रीवास्तव बीए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता (छात्र) में प्रथम स्थान पर अभयराज सिंह बीसीए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर हर्ष बीसीए प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान पर भावेश परिहार बीसीए प्रथम सेमेस्टर रहे। युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता (छात्र) अंतर संकाय में प्रथम स्थान पर टीम अभयराज सिंह व हर्ष बीसीए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर टीम निर्मल कुमार बीए तृतीय सेमेस्टर व करण बीए प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान पर टीम क्रितेश वैष्णव बीकॉम तृतीय सेमेस्टर व उत्तम प्रजापति बीकॉम प्रथम सेमेस्टर रही। इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अभयराज सिंह बीसीए प्रथम सेमेस्टर चुने गए। इसी कड़ी में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (स्टाफ-महिला) में प्रथम स्थान श्रीमती अर्चना गुप्ता, द्वितीय स्थान डॉ एकता झा एवं तृतीय स्थान सुश्री अपेक्षिता आशियां ने प्राप्त किया। बाॅल फैंक प्रतियोगिता (स्टाफ-महिला) में प्रथम स्थान सुश्री अपेक्षिता आशियां, द्वितीय स्थान डॉ एकता झा एवं तृतीय स्थान श्रीमती माधवी श्रीमाली ने प्राप्त किया। एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता (स्टाफ-महिला) में प्रथम स्थान श्रीमती अर्चना गुप्ता, द्वितीय स्थान सुश्री अपेक्षिता आशियां एवं तृतीय स्थान डॉ एकता झा ने प्राप्त किया। एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता (स्टाफ-पुरुष) डॉ ऋषि माथुर, द्वितीय स्थान डॉ अरविंद सिंह चौहान और तृतीय स्थान डॉ अंशुल शर्मा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी एवं विद्यार्थियों को खेलों की उपयोगिता समझाते हुए अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाॅफ को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया एवं विद्यार्थियों को इसी तरह खेल कूद में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment