हिंदू सनातन मोक्ष धाम में भामाशाह ने किया डी फ्रिजर भेट,शव को रखने में मिलेगी सुविधा।

SHARE:

हिंदू सनातन मोक्ष धाम में भामाशाह ने किया डी फ्रिजर भेट।

शव को सुरक्षित रखने में मिलेगी सुविधा।

घाणेराव,पाली

हिंदू सनातन मोक्षधाम में भामाशाह स्व.श्रीमती ज्योतिदेवी धर्मपत्नी स्व. ख़ीमराम जी जनवा चौधरी निवासी घाणेराव ने शव को सुरक्षित रखने के लिए एक स्पेशल डी फ्रिजर भेट किया। जिससे लोगों को अब अपने परिजनों के इंतजार के लिए शव को सुरक्षित रखने में अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। हिंदू मोक्षधाम व्यवस्था समिति व सनातन सेवा समिति के सदस्य व गांव के लोगों ने भामाशाह परिवार का आभार जताया। इस मौके पर सरपंच चंद्रशेखर मेवाड़ा,पूर्व उप सरपंच भरत सिंह देवल,प्रेरक मांगीलाल डी सुथार,रमेश सोनी,मांगीलाल एन सुथार,कलाराम चौधरी सहित भामाशाह परिवार के सदस्य व कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस नेक व परोपकार कार्य के लिए रैन बो न्यूज हिंदुस्तान परिवार व पूरी टीम की ओर भामाशाह परिवार को बहुत बहुत साधुवाद। धन्यवाद,आभार।

 

 

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment