मंत्री कुमावत ने सरस डेयरी के कलेक्ट्रेट परिसर बूथ पर थिक शेक व सॉफ्टी आइसक्रीम मशीन का किया उद्घाटन।

SHARE:

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सरस डेयरी के कलेक्ट्रेट परिसर बूथ पर थिक शेक व सॉफ्टी आइसक्रीम मशीन का किया उद्घाटन।

पाली, 18 मार्च।

पशुपालन व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आज मंगलवार को शहर के सरस डेयरी पार्लर कलेक्ट्रेट परिसर बूथ पर थीक शेक व सोफ्टी आइसक्रीम मशीन का उद्घाटन किया। साथ ही इस अवसर पाली डेयरी संघ द्वारा सॉफ्टी व थीक शेक के लोगो का विमोचन किया।

इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने कहा कि पाली जिला डेयरी संघ ने पाली शहरवासियों के लिए आईस्क्रीम व थीक शेक की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर पालिका, उपखण्ड एवं पंचायत समिति स्तर पर सरस डेयरी बूथ स्थापित करने का प्रयास कर रहे है। कुमावत ने कहा कि पाली डेयरी के उत्पाद शुद्धता और गुणवत्ता पूर्ण होने की वजह से बाजार में अन्य डेरियों से ज्यादा पाली डेयरी के घी की मांग है। राजस्थान दूध उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंन कहा कि डेयरी संघ का उत्पादन आमजनको गुणवत्ता युक्त घी, दूध व अन्य उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध है।

इस अवसर पर डेयरी संघ जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि डेयरी प्रबंधन में शुद्धता व उत्पादक की गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, एडीएम सीलींग अविश्न पंवार, डेयरी एमडी मदनलाल, तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, बूथ संचालक रणजीतसिंह ,सुनील भंडारी , तिलोकराम चौधरी , सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment