चितौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
खबर का लौकेशन कपासन “बालिकाओं के साथ होने वाली उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने में परिवार, समाज और शिक्षण संस्थानों की भूमिका अहम है” उक्त विचार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अभियान के समापन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालारडा के प्राचार्य एवं शिक्षाविद सुभाष नंदवाना ने नवाचार संस्थान द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस अभियान के समापन समारोह में व्यक्त किये। नंदनवन ने बताया कि कहीं पर भी बालिकाओं को असहज महसूस हो तो अपने परिवार शिक्षण संस्थानों में संवाद करना चाहिए और अपनी जानकारी को बढ़ाते हुए बहादुरी के साथ समाधान हेतु प्रयास करने चाहिए।
इस अवसर पर नवाचार संस्थान प्रतिनिधि सुमन दाधीच ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि बालिकाओं को अपने शिक्षण और पौषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि उनको अपने भावी जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके साथ ही दाधीच ने बताया कि आजकल बच्चों में बाजार से मिलने वाले कुरकुरे, चिप्स एवं नमकीन आदि के उपयोग का चलन बढ़ रहा है इसको कम करते हुए बन्द करना चाहिए क्योंकि इनके प्रयोग से आने वाले समय में स्वास्थ्य येसम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कार्यक्रम के दौरान नवाचार संस्थान के कार्यक्रमों अधिकारी जीतेन्द्र कुमार यादव ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि बालिकाओं के लिये सरकार ने कई सारी योजनाएँ संचालित कर रखी है उनके प्रावधानों और हेल्प लाईन नम्बर के बारे में जानकारी प्रदान की और बालिकाओं से आहवान किया कि हमें भय मुक्त जीवन जीने हेतु प्रयास करने चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप एस एम सी अध्यक्ष रामेश्वर जाट, विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि किशन लाल, शंकर लाल उपस्थित रहे।
नवाचार संस्थान सचिव अरूण कुमावत ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अभियान के दौरान विगत सात दिनों से बालारड़ा, रूपखेडी एवं दामाखेड़ा ग्राम पंचायतों के गांवों के विद्यालयों और समुदाय के स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से संस्थान कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन संस्थान कर अपने सन्देश को बालिकाओं और महिलाओं तक पहुंचाने के प्रयास किये गये।
समापन समारोह के दौरान बालारड़ा विद्यालय की 10 वी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका काजल लोहार एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खुशी मुखर्जी, द्वितीय रवीना पूर्बिया एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर्ता अंजली लोहार को समारोह के अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक सूर्या भट्ट, गीता लाहोटी द्वारा बालिकाओं की चित्रकला प्रतियोगिता एवं शपथ के कार्यक्रम में उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त रहा, पुष्पा गौड़, मंजू लाहोटी, उमा गर्ग, अम्बिका प्रसाद जायसवाल, गोपाल बुनकर, श्याम लाल शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा वैष्णव एवं संस्थान कार्यकर्ता सीमा शर्मा, नौसर गाडरी, चंदा माली, शोभा लाल एवं अनिल कुमार टेलर का सहयोग प्राप्त हुआ।
अभियान के माध्यम से लगभग 1500 किशोरियों और 750 महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई।
समापन समारोह के अन्त में सहभागियों को हिंसा मुक्त समाज की स्थापना हेतु शपथ भी दिलाई गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





