क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता व शिवेद्र।
संजय यादव,पूराबाजार, अयोध्या।
ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा सिंह का कार्यकाल चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में विकासखंड पूरा बाजार के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा सिंह के प्रतिनिधि व उनके पुत्र ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने ग्राम रामपुर हलवारा मे एच आर पैलेस के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कलर एलसीडी टीवी व पुरुषों को मोबाइल भेंट करने के साथ-साथ माल्यार्पण कर 54 लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह संजोग ही है कि आज ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का जन्मदिन भी है हम उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए
उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं एवं कहा कि शिवेंद्र सिंह ने विकासखंड पूरा बाजार का समग्र विकास कर जो उपलब्धि प्राप्त किया है वह सराहनीय है उन्होंने विकासखंड की प्रगति में कराए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा इससे जिले के अन्य ब्लॉक प्रमुखों को प्रेरणा लेनी चाहिए। शिवेंद्र सिंह ने कहा कि माननीय जनप्रतिनिधियो एवं ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के सहयोग से ही पूरा बाजार विकासखंड प्रगति पथ पर अग्रसर है उन्होंने
जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान बक्श सिंह गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल ब्लॉक अध्यक्ष कपिल देव वर्मा महानगर उपाध्यक्ष रामप्रीति वर्मा हर्ष सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्यो सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432