भ्रष्टाचार के विरोध में सहायक लोको पायलट ने परिवार संग दिया धरना, विभागीय उत्पीड़न का लगाया आरोप।

SHARE:

भ्रष्टाचार के विरोध में सहायक लोको पायलट ने परिवार संग दिया धरना, विभागीय उत्पीड़न का लगाया आरोप।

अयोध्या।रेलवे विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना एक सहायक लोको पायलट को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत के बाद से उन्हें विभागीय उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में सहायक लोको पायलट संजय कुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में बीते छह दिनों से धरना शुरू कर दिया है।धरना 15 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जारी है। बुधवार को संजय कुमार यादव स्टेशन परिसर में अपनी पत्नी संग बैठ गए। जैसे ही यह जानकारी रेलवे प्रशासन और GRP को मिली, अफसरों में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन संजय यादव अपने निर्णय पर अडिग रहे।संजय यादव का कहना है कि उन्होंने विभागीय भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद से लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जब तक मुझे न्याय नहीं मिलेगा, मैं स्टेशन परिसर से नहीं हटूंगा, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment