खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 6 खाद्य नमूने जांच हेतु भेजे गए।

SHARE:

खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 6 खाद्य नमूने जांच हेतु भेजे गए।

संजययादव,अयोध्या।

ईदुज्जुहा पर्व को ध्यान में रखते हुए आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अयोध्या के नेतृत्व में खाद्य विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा आज विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और 5 जगहों पर छापेमारी कर 6 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए।
खाद्य नमूने निम्न प्रतिष्ठानों से लिए गए:
अहाता खुशरु बेग क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठान से सिवईं और सुतफेनी के नमूनेमहोबरा क्षेत्र के सिवईं भंडार से सिवईं का नमूना दर्शन नगर स्थित सस्ता किराना स्टोर से सिवईं
ड्योढ़ी खुर्द स्थित मुन्ना मिष्ठान्न भंडार से पेड़ा
रिकाबगंज क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान से सिवईं का नमूना कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष साहू, अजय सोनी, नंद किशोर यादव, अनूप सिंह, श्रीमती सुमित चौधरी और श्री हिमांशु जयंत शामिल रहे।सभी एकत्रित नमूनों को विभागीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9417526432

Leave a Comment