तीसरी बार नवनिर्वाचित घाणेराव सरपंच मेवाड़ा आज शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया।

उपसरपंच माली व सभी वार्ड पंचों ने भी अपना पदभार ग्रहण किया।
घाणेराव,पाली।
ग्राम पंचायत घाणेराव में हाल ही में हुए चुनाव में नव निर्वाचित सरपंच चंद्रशेखर मेवाड़ा,उपसरपंच धनराज माली,वार्ड पंच 1देवाराम चौधरी, जाह्नवी सेठिया, प्रताप नट, सुश्री विष्णु कंवर राठौड़,वेलाराम मेघवाल,गीता देवी, कंचन मेघवाल,पोनी देवी,खेताराम,वाली बाई,भेराराम,ललित मेवाड़ा,भरतसिंह परिहार,रीना कंवर, भरत वैष्णव,प्रवीणा बानू,शहनाज खान, हुसैन खान,धनराज माली,सुखी देवी, हीना कौशल को आज ग्रामवासियों में बस स्टैंड से गर्मजोशी से स्वागत कर पंडित विजय वैदिक व उनकी टीम ने मंत्रोच्चार के साथ पंचायत में प्रवेश करवाया। सुबह से चल रहे पंचायत में यज्ञ में सरपंच सहित सभी जनप्रतिनिधियों पूर्णाहूति में भाग लिया। इस दौरान सरपंच,उपसरपंच व वार्डपंचों को पुष्पहार से स्वागत किया।सरपंच मेवाड़ा ने सभी वार्डपंचों को साफा,माला व शॉल से स्वागत किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी कालूराम मेघवाल,पंचायत कर्मचारी सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल परगना गोडवाड़ के अध्यक्ष केप्टन कानाराम कलाल मुण्डारा,महामंत्री महेंद्र मेवाड़ा,कोषाध्यक्ष धनराज मेवाड़ा,उपाध्यक्ष सुरेश मेवाड़ा,मांगीलाल मेवाड़ा देसूरी सहित मेवाड़ा समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।।घाणेराव सहित क्षेत्र के सभी नव निर्वाचित सरपंच वार्ड पंच को रैन बो न्यूज हिंदुस्तान की और हार्दिक बधाई अभिनंदन व उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432

