मेवाड़ा समाज के सामूहिक विवाह व झंझार जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुरू।

SHARE:

मेवाड़ा समाज के सामूहिक विवाह व झंझार जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुरू।

घाणेराव/देसूरी/पाली

श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल परगना गोडवाड़ संस्थान के बैनर तले सामूहिक विवाह के भव्य आयोजन में तुलसी विवाह सहित 19 जोड़ो का विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । तुलसी विवाह के तहत आज संस्थान द्वारा श्री सिद्ध अभयदाता हनुमान आश्रम के महंत श्री देवीदास जी महाराज को निमंत्रण व देसूरी के अयोध्या धाम के महंत श्री विष्णुदास जी महाराज को ठाकुर जी की लग्न पत्रिका अर्पित की गई। साथ ही दोनों संस्थान ने दोनों आश्रमों के महंतो से धूमधाम से बारात लेकर आने का निवेदन किया। इसी के तहत 272 वर्ष पूर्व झंझार श्री भोमजी मेवाड़ा कलाल के चबूतरे पर भव्य मंदिर बनाकर मंदिर की प्रतिष्ठा के आयोजन के तहत धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल परगना गोडवाड़ संस्थान के समस्त पदाधिकारी,सदस्य व गोडवाड़ के समाज बंधू जुटे हुये है। समाज की महिलाओं ने झंझार जी प्रतिष्ठा तुलसी विवाह के गीत व भजन की सांझी की भी शुरुआत से विवाह के साथ साथ धर्ममय वातावरण का श्री गणेश हो गया।

oplus_0

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment