चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़ के भोपालसागर में महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला, 18 लोगों पर FIR की मांग, जेवरात और मोबाइल लूटने का आरोप*
*चित्तौड़गढ़ – भोपालसागर |
चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर थाना क्षेत्र के अनोपपुरा गांव में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसकी बेटी पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता भूरी बाई पत्नी भैरू लाल गाडरी उम्र 40 वर्ष ने थानाधिकारी भोपालसागर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर 18 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
*क्या है पूरा मामला -*
*1. पुरानी रंजिश का आरोप:* प्रार्थिया ने बताया कि आज से लगभग 3 माह पूर्व मुल्जिम भगवान लाल गाडरी, राजमल, उदयराम, देवजी, नानालाल, नाथू लाल ने उसकी पुत्री कंकू पुत्री भैरू लाल के साथ छेड़छाड़ व छीना-झपटी कर मारपीट की थी। जिस पर भोपालसागर थाने में रिपोर्ट दी गई थी और भगवान लाल को गिरफ्तार कर एक दिन बंद रखा गया था। इसी कारण से सभी मुल्जिम परिवार से रंजिश रखते हैं और आये दिन खेत पर लड़ाई-झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देते हैं।
*2. 21 अक्टूबर की घटना:* घटना 21.10.2026 को दिन में करीब 1.00 बजे की है। प्रार्थिया व उसकी पुत्री अपने खेत कुए से वापिस घर आ रहे थे कि मुल्जिम नानालाल, रतन लाल के घर के सामने सभी 18 मुल्जिमान ने एक राय होकर कुल्हाड़ी, लठ, पत्थर और पेंड काटने का धारदार हथियार कुत लेकर घेर लिया और मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए बोले “कंकू ने हमारे खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है इसलिए आज तुझे जान से खत्म कर देंगे।”
इतना कह कर सभी ने प्रार्थिया व उसकी पुत्री कंकू के साथ लातों, घूसों व लकड़ी से मारपीट शुरू कर दी। पुत्री कंकू के जोर-जोर से चिल्लाने पर प्रार्थिया का पुत्र रमेश और पति भैरू लाल दौड़कर आये और बीच-बचाव किया।
*मारपीट में गंभीर चोटें:*
– पुत्री कंकू के उल्टे हाथ की कोहनी, सिर से पैर घुटने के नीचे, सीने पर पीठ पर चोटें।
– प्रार्थिया भूरी बाई के सीधे हाथ के पीछे, कोहनी पर, पीठ पर चोट और कपड़े फाड़ दिए।
– बीच-बचाव करने आये पुत्र रमेश गाडरी के साथ भी लकड़ी से मारपीट, पीठ पर चोट, पेट पर लात मारी।
– मुल्जिम मेरी व अन्य ने प्रार्थिया का मोबाइल एवं कान के टॉप्स (आधा तोला सोने के) छीन लिए और कंकू के नाक की सोने की बाली छीन ली।
*3. गवाहों के आने से बची जान:* प्रार्थिया का कहना है कि मौके पर गवाह पुत्र रमेश व पति भैरू समय पर नहीं आते तो मुल्जिम संगीन वारदात कर देते।
*4. आरोपी कौन-कौन:* प्रार्थिया ने 18 लोगों को मुल्जिम बनाया है –
रतन लाल पिता किशना जी गाडरी, देवीलाल पिता किशना जी, शंकरी बाई, नानी बाई, उदय राम पिता ज्वारू, राजू पिता उदयराम, पूनम पत्नी राजू, नानालाल पिता किशना जी निवासी पचमटा रेलमगरा राजसमंद, नानालाल पिता रूपचंद, मेरी पत्नी नाना लाल, भगवान लाल पिता देवी लाल, मेमा पत्नी भगवान लाल, नाथू लाल पिता रूपचंद, बद्रीलाल पिता ज्वारू, हेमराज पिता माधु लाल, शंकर पिता माधु, अनिल पिता नाना लाल, सीमा पत्नी मुकेश गाडरी सभी निवासी अनोपपुरा, थाना भोपालसागर।
*पीड़िता की मांग:* प्रार्थिया ने मांग की है कि सभी मुल्जिमों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मेडिकल चोट प्रतिवेदन बनवाकर गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाये। प्रार्थिया ने बताया कि घटना की रिपोर्ट कल 21.10.2026 को ही थाने में दी थी, उसके बाद भी रात में मुल्जिम घर पर आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से धमका
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




