‘स्वच्छ सादडी हरित सादडी’ परियोजना के तहत चांद कोलोनी में मौहल्ला महिला समिति का गठन कर एकत्रित किया सिंगल यूज प्लास्टिक
सादड़ी 18अक्टूबर। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर विजय सिंह माली व दीपक सिंह चौहान की पहल पर फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई/सादड़ी द्वारा चलाई जा रही ‘स्वच्छ सादड़ी हरित सादडी’ परियोजना के तहत नगरपालिका के सहयोग से चांद कालोनी वार्ड नं 18में फिनीश सोसाइटी टीम द्वारा मोहल्ला महिला समिति का गठन कर 27.5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया जिसे पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाएगा।
फिनिश सोसाइटी के हिम्मत राम कुम्हार ने बताया कि स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी में जन सहभागिता को बढ़ाने के लिए मोहल्ला महिला समितियों का गठन कर स्वच्छता सखी के रुप में मातृशक्ति को जोड़ा जा रहा है।चांद कोलोनी की मोहल्ला समिति में जाहिदा, हसीना,रुखसाना,सलमा, अनीशा,हिना,शरीफ़न, फरदोश व यास्मिन स्वच्छता सखी के रुप में महिलाओं को व्यक्तिगत व सामूहिक स्वच्छता के प्रति जागरुक करेगी,सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताएगी व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण व अन्य गतिविधियां करेगी।इन सभी स्वच्छता सखियों ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया।इस अवसर पर फिनीश सोसाइटी टीम के गोविंद व विक्रम भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाला फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई/सादड़ी स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली व समाजसेवी दीपक सिंह चौहान की पहल पर’ स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी ‘ परियोजना चला रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





