गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन।

SHARE:

गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन।

फालना,पाली।

नेहरू कॉलोनी में आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ समापन हुआ। नेहरू कॉलोनी के राजा की गणेश प्रतिमा का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली*
*विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच श्रद्धालु गणेशजी की भक्ति में झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणेशजी के जयकारे लगाए और क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया*
*श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर परपुखराज जी शर्मा,रंजीत सिंह जी देवडा,महेंद्र सोलंकी,अमित मेहता,राजीव वशिष्ट्,नरेंद्र शर्मा,शाहिल जैन,नरपत राठौड़,मनोहर मालवीय,गोकुलेंद्र शर्मा,कैलाश शर्मा,राजेश शर्मा,अजय मालवीय,विजय मालवीय,रमेश शाह,दिनेश सोनी,महिपाल सिंह,मिहिर शर्मा,हेमांग त्रिवेदी आदि लोगों की उपस्थिति में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment