प्राकृतिक फूलों से सजा सांवलियाजी मंदिर, रजत वागा से हुआ श्रृंगार

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

प्राकृतिक फूलों से सजा सांवलियाजी मंदिर, रजत वागा से हुआ श्रृंगार
भादसोड़ा चौराहें प्राकट्य स्थल श्रीसांवलियाजी मंदिर में तीन दिवसीय मेले के अवसर पर प्राकृतिक फूलों से आकर्षक सजावट की गई। रतलाम के रवि भाटी ने गर्भगृह सहित बाहरी परिसर को फूलों से सजाया। वहीं भगवान सांवलिया सेठ का रजत वागा से आकर्षक श्रृंगार किया गया। सोमवार को मंदिर पर नई ध्वज-पताका भी विधि-विधान से स्थापित की गई। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।
इस अवसर पर पुजारी लक्ष्मण दास, उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकरलाल जाट, प्रसाद अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, इंद्रमल उपाध्याय, महेश भट्ट, मांगीलाल शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, सुरेश लोहार, सहित अन्य उपस्थित रहे। मेला आयोजन में अतिरिक्त विकास अधिकारी बालकृष्ण शर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment