चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कि रिपोर्ट
एंकर -चित्तौड़गढ़ जिले के मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मे एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेले का भव्य और उल्लासपूर्ण आगाज हुआ। मेले के प्रथम दिन भगवान श्री सांवलिया सेठ की अति-विशाल और भव्य शोभायात्रा के साथ इस धार्मिक महोत्सव की शुरुआत हुई।
वीओ – मेले के पहले दिन आयोजित शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री सांवलिया सेठ के बाल स्वरूप को एक अत्यंत कलात्मक एवं सुसज्जित चांदी के बैवाण में सम्मानपूर्वक विराजित किया गया। इसके पश्चात् प्रभु को नगर भ्रमण और जल विहार हेतु निज मंदिर परिसर से बाहर लाया गया। जैसे ही भगवान का बैवाण मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर आया, संपूर्ण धाम जय श्री सांवलिया सेठ, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और सांवलिया सरकार की जय के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भगवान सांवलिया सेठ की इस नगर भ्रमण यात्रा में भक्ति और राजस्थानी संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा में सबसे आगे सुसज्जित हाथी, ऊंट और घोड़े चल रहे थे, जो मेवाड़ की पारंपरिक आन-बान-शान का प्रतीक प्रतीत हो रहे थे।
सांस्कृतिक व धार्मिक झांकियां: शोभायात्रा के साथ विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और लोक-संस्कृति को दर्शाती अनेक मनमोहक झांकियां चल रही थीं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश-प्रदेश से आए प्रसिद्ध बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और डीजे साउंड की भक्तिमय धुनों पर हजारों श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते, नाचते और गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने सांवलिया सेठ के बैवाण पर पुष्पवर्षा की तथा अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी आस्था व्यक्त की। मंडफिया के मुख्य मार्गों और बाजारों को विशेष रोशनी तथा तोरण द्वारों से सजाया गया है। भक्तों द्वारा जगह-जगह ठाकुरजी की आरती उतारी गई और छप्पन भोग व महाप्रसाद का भोग लगाया गया। जलझूलनी एकादशी का यह मेला मेवाड़ और मालवा क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव माना जाता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक भजनों की संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, का आयोजन किया जाएगा। मंदिर मंडल व स्थानीय प्रशासन द्वारा लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम दर्शन और पेयजल व्यवस्था हेतु कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बाईट 1-हजारी दास वैष्णव -चेयरमैन, मंदिर बाईट 2 — मंडल मंदिर मण्डल के सदस्य पवन तिवारी की बाईट
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




