अयोध्या पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री नंदकुमार नंदी बोले- अयोध्या सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास का संगम।

SHARE:

अयोध्या पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री नंदकुमार नंदी बोले- अयोध्या सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास का संगम।

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदकुमार नंदी शनिवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन किया।मंत्री नंदी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा,उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास का संगम अयोध्या नगरी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की ओर ले जाने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है और तेजी से आगे बढ़ रही है।उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा,सपा-बसपा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की संज्ञा दी थी, लेकिन आज प्रदेश की छवि नए निखार के साथ नई ऊंचाइयों को छू रही है।मंत्री नंदी ने अयोध्या में पर्यटन के बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि
यहां होटल व्यवसाय को ‘इंडस्ट्री’ का दर्जा देने पर विचार किया जा रहा है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।किसानों के सम्मान निधि वितरण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा,
जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से वे केवल और केवल जनसेवा में लगे हैं। उन्होंने 11 वर्षों में एक प्रधान सेवक के रूप में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। किसानों को दी जा रही सम्मान राशि उनकी नीति और नीयत का प्रमाण है।नंदी ने यह भी कहा कि
भारतीय जनता पार्टी ने विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया है। यही हमारी राजनीति की दिशा और दृष्टि है।अयोध्या आगमन पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने मंत्री नंदकुमार नंदी का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई