कांग्रेस पार्टी की सदस्यता में सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल।

SHARE:

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता में सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल।
राजकुमार पांडे और अबू बकर खान के नेतृत्व में कांग्रेस में बड़ी भागीदारी

अयोध्या।जिले में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान को बड़ा बल उस समय मिला, जब सिंचाई विभाग कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पांडेय और रिटायर्ड बीडीओ अबू बकर खान के नेतृत्व में सैकड़ों सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया और सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया।जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा,राजकुमार पांडेय जैसे अनुभवी अधिकारियों और उनके साथ आए कर्मठ साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। ये सभी जनहित के मुद्दों को समझते हैं और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने इसे भरोसे की वापसी बताया। उन्होंने कहा, यह सिर्फ सदस्यता नहीं है, बल्कि कर्मचारी वर्ग के उस विश्वास की पुनः स्थापना है कि उनकी आवाज़ सिर्फ कांग्रेस ही बुलंद करती है।पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा, कर्मचारी-विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर सैकड़ों पूर्व अधिकारी कांग्रेस के साथ आए हैं। यह एक बड़े बदलाव की शुरुआत है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा, महिलाएं, कर्मचारी, युवा और किसान – सभी वर्ग आज निराश हैं। ऐसे समय में कांग्रेस ही आशा की किरण बनकर सामने आई है। हम सब मिलकर जनसंघर्ष को गति देंगे।
कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होकर श्री राजकुमार पांडे ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रेमानंद चतुर्वेदी, जटाशंकर मिश्र, अनुराग पांडे, कृपाशंकर मिश्रा, रामेंद्र पांडे, वीरेंद्र पांडे, विजय पांडे, शिव कुमार पांडे, रामनाथ यादव, राजेश यादव, रामसूरत यादव, सिराज अहमद, अशरफ प्रधान, रोहित पांडे, दीपक गौड़, बबलू पांडे, बृजमोहन मिश्रा, करुणाकर पांडे, रामजी सिंह, रामनाथ पासवान, नारायण पाल सिंह, जगन्नाथ यादव, अजय श्रीवास्तव, साहुल अहमद, श्यामलाल पासवान, प्रकाश गौड़, अंजनी कुमार मिश्रा, अबू बकर खान, कमलनयन वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, सोहनलाल पासी, दुर्गेश मौर्य आदि प्रमुख रहे।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्रमणि पांडे, उमेश उपाध्याय, अशोक कुमार राय, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, फास्टर देव वर्मा, सरजू प्रसाद वर्मा, ताज मोहम्मद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment