सत्य प्रकाश मौर्य बने ‘आप’ अयोध्या के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष।

SHARE:

सत्य प्रकाश मौर्य बने ‘आप’ अयोध्या के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष।

संजय यादव,अयोध्या।

आम आदमी पार्टी, अयोध्या ने सत्य प्रकाश मौर्य को विधि प्रकोष्ठ (लीगल सेल) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी की जिला इकाई द्वारा संगठनात्मक मजबूती और कानूनी मामलों में पार्टी की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया।
सत्य प्रकाश मौर्य एक अनुभवी विधिक विशेषज्ञ और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से आम जनता के न्यायिक अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे हैं। पार्टी को विश्वास है कि उनकी नियुक्ति से अयोध्या जनपद में कानूनी रणनीतियों को नई दिशा मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, महासचिव दिनेश पटेल, जिला संयोजक अनिल प्रजापति, सुनील मौर्य, यू.के. द्विवेदी, गायत्री देवी सहित जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मौर्य को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ के सशक्त होने की आशा जताई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment