अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस संपन्न,राम नगरी में जुटे देश के कई प्रांतों से आज संगठन के प्रतिनिधि।

SHARE:

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस संपन्न,
राम नगरी में जुटे देश के कई प्रांतों से आज संगठन के प्रतिनिधि।

संजय यादव,अयोध्या।

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत का स्थापना दिवस समारोह अयोध्या नगर के लालबाग स्थित एक होटल के सभागार में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर देशभर से आए हुए 21 राज्यों के प्रतिनिधियों ने प्रभु श्रीराम की नगरी में एकजुटता और व्यापारिक एकता का संदेश दिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल व प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक भज्जा के नेतृत्व में की गई। बैठक में व्यापारियों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं—जैसे जीएसटी के दायरे में संशोधन, सरलीकरण एवं उसके क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों पर गहन मंथन किया गया। साथ ही व्यापारियों के हितों को लेकर भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा हुई।बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि अयोध्या के संत जय रामदास, श्यामसुंदर दास, दिनेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रोहित सिंह, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का भव्य स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।
जिले की ओर से पुरुष जिला अध्यक्ष भारत श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष पल्लवी वर्मा, अनीता सिंह, सुमन पाठक, आशु अग्रवाल, डॉ. अनुराधा मौर्य, सोनू, राजित चौहान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं अन्य राज्यों से सोनिया शर्मा, अतुल गुप्ता, करण सिंह यादव, अनिल भाई, अशोक, पूजा सिंह, वर्षा जी, नेहा ने आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मौर्य ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रेखा पटेल एवं विमल पांडेय ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment