हर हर महादेव व शिव शिव शम्भु के जयघोष से गूंजे शिवालय,सावन का पहला सोमवार को उमड़े श्रद्धालु।
घाणेराव,देसूरी,
पाली
आज सावन के पहले सोमवार को घाणेराव की पहाड़ी की गुफा में स्थित गुप्तेश्वर महादेव व द्वादश ज्योर्तिलिंग,मोतिगिरिजी की धूणी,सूरजकुंड के भूतेश्वर महादेव का मठ,में बाजार के नरबदेश्वर महादेव,ब्रह्मपुरी के शिवालय व पीपलेश्वर महादेव,अरावली की चोटी की गुफा के परशुराम महादेव,मादा के मंगलेश्वर महादेव,सांडेराव के निंबेश्वर महादेव,सुमेर वन स्थित लोहगढ़ व कालेश्वर महादेव,देसूरी के बैजनाथ महादेव अखाड़ा,जबरेश्वर महादेव, भूतनाथ महादेव,धनेश्वर महादेव,हरिओम आश्रम के अमरनाथ,बिलेश्वर महादेव,सेली बांध स्थित धनेश्वर महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों की कतारे लगी रही।भक्तों ने जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर खुशहाली का आर्शीवाद मांगा। देसूरी में जानकी मंडली शिव मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी जो पूरे सावन चलती रहेगी। जानकी मंडल देसूरी द्वारा 14000 रुपयों की सहयोग राशि से मंदिर में साउंड की व्यवस्था की पूरे मंडल का आभार प्रकट किया। मंदिर मुख्य पुजारी बाबूदास वैष्णव भाजपा मंडल बूथ अध्यक्ष घनश्याम छिपा गजेन्द्र वैष्णव जितेंद्र जैन सत्यनारायण वैष्णव नरेश सेन संजय सेन मुकेश सेन जयेश सेन पिंटू सेन योगेश सेन राजू सेन सहित शिव भक्त मौजूद रहे।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432