तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ जनआक्रोश : अनिल प्रजापति
संजय यादव,अयोध्या।
आम आदमी पार्टी अयोध्या जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में सदर तहसील में फैले भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ एक ज्ञापन सदर तहसील के तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट किया गया, जो आम नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है।जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि तहसील कार्यालय में भूमि संबंधी कार्य, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, विरासत, खतौनी संशोधन आदि के कार्यों में आम जनता से खुलेआम रिश्वत माँगी जाती है। बिना पैसे दिए कोई भी काम समय से नहीं होता। कई कर्मचारी व दलाल मिलकर लोगों को परेशान करते हैं और भ्रष्ट व्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि यदि जल्द ही भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई गई और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो हमें मजबूर होकर लोकतांत्रिक तरीके से धरना, प्रदर्शन और आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में महासचिव सुनील मौर्य मोहित महाराज यूके द्विवेदी सुमित वर्मा मोहम्मद इसराइल घोसी गुड़िया राईन विद्यावती वर्मा स्वर्णिम वर्मा मनोज यादव शारजहा मास्टर मौजूद थे

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432