नगर निगम के दो वर्ष पूरे, मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई उपलब्धियां।

SHARE:

नगर निगम के दो वर्ष पूरे, मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई उपलब्धियां

संजय यादव,अयोध्या।

नगर निगम के दो साल पूरे होने पर रामकथा पार्क में आयोजित नगर उपलब्धि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां गंगा की निर्मलता और अविरलता का उल्लेख करते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना से 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में गंगा दर्शन किया। राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और अयोध्या के विकास पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि अब अयोध्या “राम की अयोध्या” की तरह दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 1 से 7 जुलाई तक हर जिले में एक नदी का पुनर्जीवन और वृक्षारोपण होगा। सरयू तट पर पीपल, पाकड़, नीम सहित नवग्रह वृक्ष लगाए गए हैं। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 63 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी, जिसमें 50 कार्यों का लोकार्पण और 92 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया और नगर निगम की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म तथा प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गई।

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को “अयोध्या के दूसरे विक्रमादित्य” की उपाधि दी। मंच पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वन मंत्री अरुण कुमार सिन्हा, विधायकगण सहित अनेक संत-महंत उपस्थित रहे। गीतों और भजनों के माध्यम से कार्यक्रम में आध्यात्मिक रंग भी घुला।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9417526432

Leave a Comment