महिलाओं द्वारा पीपल का पौधा लगवा कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भारत विकास परिषद ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, दक्षिण प्रांत की आशा जोशी जिला सहसमन्वयक ने एकदिवसीय महिला कृषक गोष्ठी मै पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देकर एवं महिलाओं द्वारा पीपल का पौधा लगवा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देखकर पर्यावरण दिवस मनाया गया, जहां सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरूआत किसान सेवा केंद्र हथियाना से से की गई, जहां परिषद के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बादशाह सिंह राजस्थान दक्षिण प्रांत पर्यावरण संयोजक द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर जोर देते हुए ग्राम वासियों से अपील की गई कि वे अधिकाधिक वृक्ष लगाएं और प्लास्टिक का उपयोग न करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र विजयवर्गीय भूपेश सोनी मांगीलाल नायक मीनाक्षी व्यास इत्यादि उपस्थित थे।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9417526432