मुस्लिम मंच के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन।
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच, सुन्नी सोशल फोरम सहित कई मुस्लिम संगठनों ने दी जन्म दिन की शुभकामनाएं।
संजय यादव,अयोध्या l
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर एक अनोखी और सामाजिक समरसता को दर्शाने वाली तस्वीर सामने आई है। मुस्लिम मंच के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा रईस ठाकुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य श्री इंद्रेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुन्नी सोशल फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक काशिफ शेख चौधरी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे राज्य के विकास कार्यों और सामाजिक समरसता के वातावरण की खुलकर प्रशंसा की। काशिफ शेख चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने न केवल प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया है, बल्कि धार्मिक स्थलों के विकास, बुनियादी ढांचे के निर्माण और सामाजिक सौहार्द्र को भी प्राथमिकता दी है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है, और यह पूरे देश की आस्था का प्रतीक है। मुस्लिम समुदाय भी इस सकारात्मक परिवर्तनों को सराह रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि “वर्तमान सरकार की योजनाओं से आम नागरिकों को सीधे लाभ मिल रहा है। अयोध्या में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, और रोजगार के क्षेत्र में जो कार्य हो रहे हैं, वे उत्तर प्रदेश को एक विकसित और समावेशी राज्य के रूप में स्थापित कर रहे हैं। हम एक समावेशी भारत की कल्पना करते हैं, जहाँ सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग साथ मिलकर देश की प्रगति में योगदान दें। यही विचार लेकर मुस्लिम मंच ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।” संबोधित करते हुए कहा, “भारत की आत्मा गंगा-जमुनी तहजीब में बसती है। जब मुस्लिम समाज के लोग स्वयं आगे आकर योगी जी जैसे कर्मठ और राष्ट्रनिष्ठ नेता को शुभकामनाएं देते हैं, तो यह भारत की एकता और अखंडता का सजीव प्रमाण बन जाता है।” इस आयोजन में अनेक मुस्लिम बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में एक विशेष केक काटा गया और मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9417526432