विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद सादड़ी में प्लास्टिक कचरा संग्रहण व पौधरोपण किया।
सादड़ी,पाली ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर हस्ती मल वैष्णव के नेतृत्व में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने परशुराम बगेची के बाहर प्लास्टिक कचरा संग्रहण कर निस्तारण किया तथा पर्यावरण को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया।
भारत विकास परिषद सादड़ी के सचिव डॉ गिरधारी लाल देवड़ा ने बताया कि भारत विकास परिषद सादड़ी के सदस्यों ने सर्वप्रथम नगरपालिका द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर कृष्णा कालोनी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता रैली में भाग लिया व पर्यावरण को साफ सुथरा रखने व जल संरक्षण का संकल्प लिया। तत्पश्चात परशुराम बगेची पहुंच कर पर्यावरण प्रभारी शिव लाल राईका के निर्देशन में आसपास के परिसर से प्लास्टिक कचरा संग्रहित कर निस्तारण किया।इस अवसर पर हनवंत सिंह राठौड़,विजय सिंह माली, कालूराम माली,राजेश देवड़ा, मनोज गेहलोत अरविंद परमार, रमेश भाटी, राजेश्वरी सिंह, निकिता रावल समेत भारत विकास परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार , सेवा और समर्पण के ध्येय सूत्रों के आधार पर सेवा कार्य कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है।
इसी प्रकार स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली, रमेश कुमार वछेटा, गजेन्द्र सिंह, अंजलि सुथार व गुनगुन सुथार, पुरुषोत्तम लाल ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा जल संरक्षण की शपथ ली। इससे पहले नगरपालिका के तत्वावधान में बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने जल बचाओ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9417526432