वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ
प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार ने चित्तौड़गढ़ किले पर जल पूजन कर किया जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ
आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना होगा पानी डॉ मंजू बाघमार।
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का गुरुवार को जिला स्तरीय समारोह चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित हुआ। प्रदेश की सार्वजनिक निर्माण महिला एवं बाल विकास एवं बाल अधिकारिता राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार ने फत्ता तालाब पर जल पूजन कर जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ किया। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और आमजन को वर्षा जल के संरक्षण पानी की बूंद बूंद बचाने एवं राज्य सरकार के इस अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।
आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पानी की बूंद बूंद बचाने को लेकर चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आज शुभारंभ हुआ है, इसमें जन भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पारंपरिक जल स्रोतों में बावड़ियों एवं तालाबों की सफाई कर वर्षा जल की बूंद बूंद का संरक्षण करना होगा तो साल भर पानी की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि पानी का जलस्तर भूमि में निरंतर घट रहा है जिसे संरक्षण कर आने वाली पीढ़ी के लिए भी बचाना होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश भर में 5 से 20 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी पारंपरिक जल स्रोतों की साफ सफाई वर्षा जल की बूंद-बूंद का संरक्षण कर जनभागीदारी से इस अभियान को सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जल के महत्व को समझ कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि जल संरक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जल के लिए गांव में एवं घर में पानी की व्यवस्था करनी होगी ताकि वर्ष भर पानी की कमी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गांव गांव ढाणी-ढाणी में नल में जल के लिए बजट दिया है आवश्यकता इस बात की है कि जल संरक्षण हो। प्रभारी मंत्री ने जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारियों से कहा कि वह सभी इस अभियान में जुड़े और इसे जन अभियान बनाकर जिला स्तर उपखंड स्तर एवं ग्राम स्तर पर जन भागीदारी निभाएं। उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय ऑक्सीजन की काफी किल्लत हो गई थी। प्रधानमंत्री के एक मां एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़े और अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसे पल्लवित करें ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके।
प्रभारी मंत्री ने इस से पूर्व चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर फत्ता तालाब पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल पूजन किया और जल संरक्षण के इस अभियान की विधिवत शुरुआत की। इससे पूर्व उन्होंने कालिका माता मंदिर में दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने गंगा दशमी पर पूरे राज्य में इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण करना और पानी की बूंद बूंद बचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जलाशय पानी से भर जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर प्रारंभ किए गए इस अभियान में अधिक से अधिक पेड़ लगाए, राज्य सरकार ने प्रदेश में 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास में कोई कमी नहीं रहेगी।
*पानी है तो जीवन है प्रभारी सचिव*
चित्तौड़गढ़ प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल की महत्ता को समझना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस अभियान की शुरुआत इसी उद्देश्य को लेकर की है। चित्तौड़गढ़ जिले में इस बार 16 लाख से अधिक पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जल संरक्षण के इस अभियान एवं हरियालो चित्तौड़गढ़ अभियान तथा सरकार के इस पुनीत कार्य में आवश्यक सहयोग करने का भी आह्वान किया। उन्होंने उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि वह जागरूक रहकर इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग अनेक रोजगार के उत्सव अवसर उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने अभियान को लेकर राज्य सरकार की सोच को साकार करने का आह्वान भी किया। समारोह में चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेंद्र कुमार ने भी इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
प्रारंभ में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक अतिरिक्त, जिला कलक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र कुमार उपवन संरक्षक सहित जिला स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।
*मुख्यमंत्री ने किया लवकुश वाटिका का वर्चुअल शुभारंभ*
चित्तौड़गढ़ 5 जून। वन विभाग द्वारा मोहर मगरी में निर्मित लवकुश वाटिका का गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार ने लवकुश वाटिका में बड़ का पेड़ लगाया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित अधिकारी उपस्थित रहे ।
*प्रभारी मंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*
प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार करने राज्य सरकार के इस अनूठे अभियान को लेकर गुरुवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की और अभियान को लेकर उनके सवालों के जवाब दिए।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9417526432