धूमधाम से मनाया जाएगा राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का 87वा जन्मोत्सव।
अयोध्या संजय यादव
धूमधाम से मनाया जाएगा राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का 87वा जन्मोत्सव।
10 दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन।
1 जून से शुरू होगा कार्यक्रमों का दौर, रामायण का पाठ धार्मिक अनुष्ठान गरीबों के लिए अन्नक्षेत्र और फूल बंगला की होगी झांकी।
10 जून तक चलेगा राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का जन्मोत्सव का महोत्सव।
किया जाएगा जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री राम महायज्ञ का आयोजन, अनवरत होगा अन्न क्षेत्र का संचालन, बाल्मीकि रामायण की कथा रामायण का अष्टोत्तर पाठ,फूल बंगला और संत सम्मेलन का होगा आयोजन।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे राम मंदिर के अध्यक्ष के जन्मोत्सव महोत्सव में।
जन्मोत्सव महोत्सव के कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा।
शंकराचार्य भी होंगे शामिल,रक्षा मंत्री को भी भेजा गया है निमंत्रण पत्र।
गंगा दशहरे पर राम जन्मभूमि में होगी राम दरबार की प्रतिष्ठा,इसी दौरान चलेगा राम जन्मभूमि के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव का महोत्सव भी।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432